CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धानेमऊ में रविवार की दोपहर छत पर तंग उड़ाते समय 11 वर्षीय किशोर अचानक नीचे गिरकर सरिया की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को वापस ले गए।
जानकारी के अनुसार धानेमऊ गांव निवासी कमर अली का पुत्र सहजान अली रविवार दोपहर छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी अचानक पैर फिसल जाने से नीचे गिर गया और सरिया की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस चले गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now