– फतेहपुर हज कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर बनाई रणनीति
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। फतेहपुर हज कमेटी की एक आवश्यक बैठक कमेटी के प्रमुख सदस्य आरिफ अख्तर उर्फ अच्छे के निवास मोहल्ला महाजरी में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी पांच अप्रैल को शहर के जीटी रोड स्थित रज्जन मैरिज हाल आबूनगर में हज तरबियती कैम्प के आयोजन करने के लिये विशेष चर्चा की गयी।
बैठक में हज 2026 में जाने वाले हाजियों को हज ट्रेनिंग कराने के लिये कई प्रस्ताव पास किये। यह भी बताया गया कि पांच अप्रैल को हज तरबियती कैम्प में ट्रेनिंग देने के लिए मुख्य रूप से अलहाज शारिक अलवी हज ट्रेनर कानपुर द्वारा हज ट्रेनिंग दी जायेगी। आरिफ अख्तर ने बताया कि जो भी हाजी 2026 में हज करने के लिय जा रहे है वह लोग हज कमेटी से मोबाइल नं0 8700789460 पर सम्पर्क कर हज तरबियती कैम्प के बारे में जानकारी ले सकते हैं। बैठक में कमेटी के मो० सलीम अनवर, गुलाम सरवर, हाजी अफसार, अब्दुल वहाब, गुलाम अली, शोएब अहमद जाफरी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now