– पुलिस ने कराया शांत, मुकदमा दर्ज
CITY NEWS FATEHPUR
असोथर, फतेहपुर(CNF)। थाना क्षेत्र के बंधवा मजरे कुसुंभी गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से टूट पड़े और गाली-गलौज करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राम आशीष यादव और कांस्टेबल राजकुमार चैहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया।
जानकारी के अनुसार गांव में पुराने रंजिशनुमा विवाद के चलते प्रथम पक्ष के श्यामपाल पुत्र परसादी, अनिल कुमार पुत्र स्व. सूरजपाल, गीता पत्नी मुनीन निवासी बंधवा मजरे कुसुंभी और दूसरे पक्ष के आशीष पुत्र स्व. रघुवीर, अरविंद पुत्र स्व. रामचन्द्र, रामचन्द्र पुत्र स्व. बुध्दुलाल एवं चंदा देवी पत्नी फूलचंद्र निवासी बंधवा मजरे कुसुंभी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई और बातों बात पर हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। मगर कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ और अचानक दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस के हस्तक्षेप से किसी तरह विवाद पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी थाने में दी गई जिसके आधार पर उपनिरीक्षक राम आशीष यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now