– कोतवाल समेत संबंधित पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शहर के न्यू बस्ती रेड़इया आबूनगर की रहने वाली एक महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए शिकायती पत्र में कोतवाली पुलिस पर जबरन घर में दबिश देकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।
सीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में पदमा सिंह चैहान पत्नी पप्पू सिंह चोहान ने बताया कि वह व उसके पड़ोस की एक दर्जन महिलाएं शांतिपूर्ण ढंग से देव दीपावली पर्व पर घर के बाहर एकत्र होकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पांच नवंबर को सांयकाल पूजा-अर्चना कर रही थी। तभी दूसरे समुदाय ने पुलिस को गलत सूचना दिया। जिस पर कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय पुलिस बल के साथ आए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर धमकी देने लगे। कोतवाल ने रात्रि में उसके साथ ही बीस अज्ञात महिलाओं के विरूद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर दी और रात्रि में ही उसके घर दबिश दी। गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुसने का प्रयास किया। जिन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है उसमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है, इसके बावजूद कोतवाली प्रभारी ने घर में दबिश देकर मानसिक व सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया। इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास मौजूद है। उन्होने सीएम से मांग किया कि कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
