कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को सम्मानित करती जिला टीम।
– वीर नारियों व वीर योद्धाओं को किया सम्मानित
CITY NEWS FATEHPUR 
फतेहपुर(CNF)। शहर के चैधरी गार्डेन में रविवार को पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन का चैथा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन हरीशंकर चैहान ने की। संचालन महासचिव कैप्टन मेवालाल वर्मा ने किया।
संगठन के चैथे स्थापना दिवस को भव्य रूप दिया गया। संगठन के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह फौजी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मध्य पूर्व सूबेदार महेन्द्र सिंह व पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन हरीशंकर सिंह का स्वागत जिले के सभी पदाधिकारियों ने किया। तत्पश्चात केन्द्रीय टीम ने जनपद की वीर नारियों उमा देवी शुक्ला, रामश्री, रजिया बेगम व 1971 की जंग में शामिल वीर योद्धाओं में कैप्टन राम प्रताप सिंह भदौरिया, कैप्टन रूद्रपाल सिंह, इन्द्रजीत सिंह यादव, साकिर अली, सिपाही हरिश्चन्द्र त्रिपाठी को अंग वस्त्र, तिरंगा पटका की माला एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कानपुर अध्यक्ष कैप्टन नरेन्द्र सिंह यादव, रायबरेली अध्यक्ष धनेन्द्र सिंह, उन्नाव अध्यक्ष ललित कुमार, लखनऊ अध्यक्ष राजदेव सिंह यादव, कौशांबी अध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुमार चैरसिया के अलावा सभी जनपदों से आए पूर्व सैनिक साथियों का जिले की टीम ने भव्य स्वागत किया। सम्मान के उपरान्त पदाधिकारियों वं सदस्यों को उपचार व पट्टिका देकर केन्द्रीय टीम ने सम्मान किया। तत्पश्चात भोजन कर भारत माता की जयघोष कर समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now