प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर डीएम से शिकायत
खागा, फतेहपुर(CNF)। विजयीपुर विकास खण्ड के गाजीपुर निवासी ज़ुल्फिकार उल्ला ने बताया कि उनकी माता का निधन 30 दिसंबर 2025 को हुआ था। देहान्त उपरांत मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु नियमानुसार आवेदन किया। संबंधित कार्यालय को समस्त आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए। पीड़ित का कहना है कि कई बार अनुरोध के बावजूद प्रमाण पत्र नहीं जारी किया गया। कार्य के संबंध में सचिव पर टाल मटोल व अनावश्यक रूप से हैरान व परेशान करने का आरोप लगाया। बार-बार कार्यलय के चक्कर लगाने पर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है। पीड़ित ने इस समस्या के निवारण के लिए डीएम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि प्रमाण पत्र के बिना सरकारी कार्य व अन्य कानूनी कार्यवाही प्रभावित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now