CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बीते चैदह दिसंबर को दिल्ली में आयोजित ओट चोर गद्दी छोड़ महारैली में शिरकत करने गए जनपद के कांग्रेसियों का राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनकी लगन और निष्ठा पर एक आभार पत्र भेज कर हौसला अफजाई की है।
ज्ञात हो कि महारैली में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा, जिला उपाध्यक्ष माधुरी रावत, शेख एजाज अहमद, कानपुर देहात कोऑर्डिनेटर कलीम उल्ला सिद्दीकी, पार्टी प्रवक्ता ई0 देवी प्रकाश दुबे, एआईसीसी शिवाकांत तिवारी महासचिव रामनरेश महराज आदि के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंच कर रैली की सफलता में अपना योगदान दिया जिसको दृष्टिगत करते हुए प्रियंका गांधी ने उक्त आभार पत्र प्रेषित कर कहा कि सभी ने संदेश दिया है कि अन्याय, सत्ता के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों के खिलाफ कांग्रेस एकजुट है और हर हाल में जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रैली में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादाई रही है। जनता के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता हर समय तैयार है ये एकजुटता का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now