मेडिकल क्लीनिक का फीता काटकर उद्घाटन करते प्रेस क्लब आॅफ यूपी के जिलाध्यक्ष मो0 शमशाद।
– गरीबों को मिल सकेगा सस्ता इलाज: मो. शमशाद
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। लाईफ केयर मेडिकल क्लीनिक का उद्घाटन प्रेस क्लब अध्यक्ष मो. शमशाद द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान क्लीनिक में मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण का कैम्प भी लगाया गया।
हुसैनगंज कस्बा निकट दुर्गा चैक स्थित लाईफ मेडिकल क्लीनिक का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रेस क्लब आफ यूपी के जिलाध्यक्ष मो. शमशाद द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान संचालक डॉ अराफात अनीस शाह ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना था डॉक्टर बनकर लोगो की सेवा करने जिसे पूरा करने के लिये उन्होंने कड़ी मेहनत कर मेडिकल की पढ़ाई की व एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। हुसैनगंज कस्बा स्थित उनके क्लीनिक में जनरल फीजिशियन के तौर पर नाक, कान, गला, सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार, बीपी शुगर, सांस, पेट एवं लीवर में समस्याएं, खून की कमी, पेशाब में जलन आदि रोगों का इलाज किया जाता है। अन्य रोगों का इलाज एवं ऑपरेशन सुविधा उनके फतेहपुर स्थित हॉस्पिटल में उपलब्ध है। साथ ही बताया कि उनके क्लीनिक में गरीबों एवं असहायों को कम खर्च में अच्छा इलाज मिल सकेगा। संचालक डॉ मो. अराफात अनीस शाह द्वारा उद्घाटन से पूर्व मुख्य अतिथि मो. शमशाद का बुके देकर स्वागत किया गया। क्लीनिक में लगाये गये मेडिकल कैम्प में लोगों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस मौके पर अलीक अहमद, डॉ रत्नेश, अयान अहमद, डॉ अभिषेक गौतम, डॉ रातिक शुक्ला, एजाज़ समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now