CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेरागढ़ीवा में गुरूवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार बेरागढ़ीवा गांव निवासी ननबुद का पुत्र सुनील कुमार ने गुरूवार की रात उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के सभी लोग गहरी नींद सो रहे थे। सुबह जब परिजनों की नींद खुली और परिजनों ने सुनील का शव फांसी पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now