CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खेल निदेशालय के निर्देशानुसार स्पोट्र्स स्टेडियम स्थित खेलो इंडिया केन्द्र पर फिट इंडिया महिला सप्ताह का आयोजन शुरू हो गया। जो आठ मार्च तक चलेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मरक्षा व आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंतर्गत योग, फिटनेस गतिविधियां, जागरूकता सत्र, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, साइक्लिंग वॉक तथा सामुदायिक सहभागिता से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने जनपद की सभी महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं, खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस अभियान को सफल बनाएं और फिट इंडिया आंदोलन को आगे बढ़ाएं।
