– पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की लगाई गुहार
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिले में जालसाजी के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक फिल्म निर्माता भी अछूते नहीं रहे। फिल्म खरीदने के नाम पर एक ठग ने गूगल पे के जरिए चालीस हजार रूपए की ठगी कर डाली। पीड़ित फिल्म निर्माता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है।
एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में फिल्म निर्माता जयंत श्रीवास्तव पुत्र स्व0 रामसजीवन लाल श्रीवास्तव निवासी 530 आबूनगर थाना कोतवाली ने बताया कि उसनका जयन्त फिल्मस एण्ड इंटरटेनमेंट नाम का प्रोडक्शन हाउस है। उन्होने दो भोजपुरी फिल्मे प्रतिशोध व बसेरा का निर्माण किया। इन फिल्मों को बेंचने के लिए टीवी चैनलों व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रयासरत रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि रामसजीवन यादव निवासी मुंशी पुलिया शिवपुरी कालोनी, लखनऊ ने पूर्व फिल्म के कैमरामैन अनिल भोला के माध्यम से उनसे संपर्क किया और स्वयं को राष्ट्रीय चैनल का कर्मचारी बताया। फिल्म को खरीदने के लिए सरकारी शुल्क चालीस हजार रूपए गूगल पे के माध्यम से फर्जीवाड़ा कर लिया। जानकारी करने पर पता चला कि राम सजीवन यादव कैमरे को किराए पर देता है। कई लोगों से धोखाधड़ी व जालसाजी करके पैसा लेकर भाग गया है। रामसजीवन यादव के विरूद्ध कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई कि रामसजीवन यादव के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now