कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी का माला पहनाकर स्वागत करते साथी।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर कचेहरी परिसर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार गुप्ता के चेंबर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदर्श अधिवक्ता संगठन की ओर से कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शाहिद अख्तर एडवोकेट के पक्ष में अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाई और उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।
बैठक के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने शाहिद अख्तर का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उनके व्यक्तित्व व कार्यशैली पर भरोसा जताया। वरिष्ठ व युवा अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि शाहिद अख्तर हमेशा अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं, इसलिए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाना हम सभी का लक्ष्य है। उपस्थित साथियों ने उन्हें विजय का आशीर्वाद देते हुए आश्वस्त किया कि चुनाव में वे तन-मन-धन से उनके साथ हैं और अपना अमूल्य मत देकर उन्हें संगठन में सेवा का अवसर प्रदान करेंगे। इस अवसर पर शाहिद अख्तर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण और बार की गरिमा बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वसीम खान एडवोकेट, वीरेंद्र दुबे एडवोकेट, फहीम खान व श्याम प्रकाश एडवोकेट, धर्मेंद्र तिवारी व करण सिंह यादव एडवोकेट, राजेश कुमार यादव व सैयद शोएब अहमद रब महताब आलम, फरहान खान एवं अन्य। इस समर्थन से शाहिद अख्तर के खेमे में भारी उत्साह देखा जा रहा है और चुनाव प्रचार ने अब जोर पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now