कार्यक्रम को संबोधित करतीं वक्ता।
– सामान्य ज्ञान व खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शहर के पीरनपुर स्थित बाल्मीकि पार्क में मां सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मां सावित्रीबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए पूर्व सभासद धीरज कुमार ने कहा कि मां सावित्रीबाई ने पूरे जीवन भर आडंबर कुरीतियों के खिलाफ काम किया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा देने का काम किया जो महिलाएं पीड़ित, विधवा, परितक्यता महिलाओं को जीने का रास्ता दिखाया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रीति भारती ने कहा कि हम लोगों को मां सावित्रीबाई फुले के रास्ते पर चलना होगा उन्होंने हम लोगों के लिए अपना पूरा जीवन निछावर कर दिया उन्होंने जो शिक्षा की अलग जगह उसे मसाला को हम लोग कभी बुझने नहीं देंगे। मालती बाल्मीकि ने कहा कि हम लोगों को सावित्रीबाई ने शिक्षा में आने के लिए रास्ता खोल जिससे आज हम महिलाएं शिक्षित और संघर्ष कर रही है। कार्यक्रम में धीरज कुमार, प्रकाश आंबेडकर, मनोज कुमार, रंजीत भारती, विवेक कुमार, मालती बाल्मीकि, रामबाबू चंद्र, प्रकाश, प्रिंस कुमार, गुड्डन, अर्चना देवी, बिंदु, पूजा, काजल, नीरज कुमार, रेणु देवी, नंदिनी, शारदा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, गीत खेलकूद का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने प्रतिभा किया और उनको पुरस्कार वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now