तहसील में प्रदर्शन करते भाकपा के पदाधिकारी।
– एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ने राष्ट्रीय आंदोलन के तहत तहसील परिसर में प्रदर्शन करने के पश्चात 13 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा। जिलाध्यक्ष सुमन सिंह चैहान व जिला महामंत्री कामरेड रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि बीबी जी राम जी विधायक वापस लिया जाए और मनरेगा को उसके पुराने स्वरूप में बहाल किया जाए, मनरेगा के तहत मजदूरों को 200 दिन का काम और 700 दैनिक मजदूरी दी जाए, सभी खेत मजदूर को 55 वर्ष की उम्र पूरी हो जाने के बाद 10000 मासिक पेंशन दी जाए, मनरेगा के बचत को भारत सरकार और प्रांतीय सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुरानी बजट व्यवस्था को जारी रखा जाए, खेत मजदूरों, दलितों, आदिवासियो,ं पिछड़ो,ं अल्पसंख्यकों, महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाए, खेत मजदूर व ग्रामीण मजदूर आदिवासियों के प्राकृतिक संसाधनों जल जंगल जमीन को अभिलंब वापस किया जाए, खेत मजदूर को कम न मिलने पर मुआवजा दिया जाना सुनिश्चित किया जाए, आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर चल रहे मनरेगा एक्ट को लागू करते हुए भाजपा सरकार के हिंदू राष्ट्र बनाने की तरफ आगे बढ़ते हुए कदमों को रोका जाए इसके अलावा अन्य मांगे भी शामिल रहीं। ज्ञापन देने वालों में फूलचंद पाल, छोटेलाल, राजेंद्र हंस, हरिश्चंद्र, प्रेम कुमार, अशोक कुमार, बद्री प्रसाद, कयामुद्दीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
