नहर कालोनी में बैठक करते भाकियू महात्मा टिकैत गुट के पदाधिकारी।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की मासिक बैठक नहर कालोनी प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें किसानों सहित अन्य मूलभूत समस्याओं पर चर्चा कर जिला प्रशासन से समस्याओं का निराकरण किए जाने की आवाज बुलंद की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री रामदत्त मिश्रा ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा जनपद के गरीब, मजदूर व किसानों का बिल के नाम पर शोषण किया जा रहा है। तहसीलों के लेखपाल व अन्य अधिकारी व कर्मचारी द्वारा शोषण किया जा रहा है। वर्तमान में भीषण ठण्ड पड़ रही है। गांव में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिससे गरीब, मजदूर व किसान परेशान है। धान खरीद में थरियांव एसएमआई द्वारा 41 किलो दो सौ ग्राम की तौल कराई जा रही है। किसानों से बोरी भी ली जा रही है। इसकी जांच कराई जाए। केवई से आरवीएस स्कूल से बलियापुर का रास्ता अत्यंत दयनीय व जर्जर है। जिसको तत्काल बनवाया जाए। बाईपास से मदनपुर के रास्ते में मकान का अवैध निर्माण किया गया है जिसे तत्काल हटाया जाए। इस मौके पर कल्लू सिंह, जितेन्द्र त्रिपाठी, रामआसरे यादव, मन्नीलाल सोनकर, बबलू यादव, अखिलेश सिंह, श्याम बाबू, सत्यजीत सिंह, समर सिंह, मुशीर हुसैन नकवी, पुष्पा देवी, सहन कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now