एसडीएम को शिकायती पत्र देने के लिए खड़ा पीड़ित।
– पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। एक पीड़ित ने बुधवार को उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर लेखपाल पर भूमिधरी जमीन को ग्राम सभा के खाते में त्रुटिपूर्ण इंदराज करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरौरा निवासी गयासउद्दीन काजमी पुत्र स्व0 वकील उद्दीन काजमी ने उपजिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पुस्तैनी जमीन ग्राम बरौरा स्थित है। यह जमीन वसीयत द्वारा 35-40 वर्ष पूर्व प्राप्त हुई थी। जिसको वह जोतता बोता चला आ रहा है। उसकी भूमिधरी जमीन को त्रुटिवश घरौनी में ग्राम सभा दर्ज कर दिया गया है। जिसकी जानकारी उसको 26 जनवरी को हुई। जब वह अपनी जमीन पर कार्य कर रहा था तब ग्राम प्रधान अमित तिवारी पुलिस व अन्य लोगों के साथ आए और काम रूकवा दिया। कहा कि यह जमीन ग्राम समाज की है। जिसको लेखपाल ने ग्राम समाज में दर्ज कर दिया है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
