CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के अन्र्तगत बुधवार की सुबह साइकिल से मजदूरी के करने के लिए ईट भट्ठा जा रहे 16 वर्षीय किशोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में जा रहे किशोर बाल-बाल बच गया। उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मनोज का पुत्र चन्द्रसेन गांव के ही गया प्रसाद का पुत्र जयसिंह के साथ साइकिल से हसवा अन्र्तगत मजदूरी के लिए ईंट भट्ठा जा रहा था। बताते हैं कि यह लोग हसवा के अन्र्तगत पहंुचे तभी अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे चन्द्रसेन गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि जयसिंह को एक भी खरोंच न आयी। तत्काल का घायल को सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस ने सदर अस्पताल मोर्चरी पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now