विजयीपुर मंडल के बूथ में मन की बात कार्यक्रम को सुनते जिलाध्यक्ष।
– स्थानीय आम लोगों के साथ भाजपाइयों ने सुना मन की बात 131 वां संस्करण
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 131 वां संस्करण सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना व देखा गया। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने खागा विधानसभा क्षेत्र के विजयीपुर मंडल अंतर्गत सुदूरवर्ती बूथ संख्या 255 रारी में मन की बात कार्यक्रम को सुना व देखा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मनकी बात कार्यक्रम की उपयोगिता पर चर्चा की गई। पीएम ने अपने सम्बोधन में कहा कि बीते मनकी बात कार्यक्रम में जो डिजिटल अरेस्ट कर बड़ी संख्या में आम लोगों परेशान किया जा रहा था उस पर की गई चर्चा मनकी बात कार्यक्रम में की गई थी जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी है। अब ऐसे अपराधियों के झांसे में लोग कम फंस रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज के संस्करण में देश की समसामयिक उपलब्धि दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई सम्मिट की चर्चा हुई। जिसमें विभिन्न देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडरों के साथ ही इनोवेटर व बडी संख्या में स्टार्टअप सेक्टर के लोग एकत्रित हुए जिसमें एआई के माध्यम से जानवरों के ईलाज व देश की सांस्कृतिक धरोहरों प्राचीन ग्रंथों का ज्ञान व पांडुलिपियों को संरक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रीती सिंह, भोला त्रिपाठी, आशीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के सुसवन मजरे कैथनपुर में स्थानीय विधायक विकास गुप्ता द्वारा मनकी बात कार्यक्रम को स्थानीय महिलाओं व पुरुषों के साथ सुना गया। वहीं जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह द्वारा असोथर मंडल के बूथ संख्या 274 में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मनकी बात कार्यक्रम को सुना गया। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी मंडलों के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी ही रुचि से पूर्व की भांति रविवार को मनकी बात कार्यक्रम का 131 वां संस्करण सुना गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा उड़ीसा के किसान हिलोद पटेल व उनके पुत्र शिवशंकर पटेल के कृषि में प्रयोग किए गए नई तकनीक पर आज विशेष चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि किसान पिता पुत्र पहले अपने खेतों में परंपरागत रूप से धान की खेती पर आधारित थे लेकिन उन्होंने नई तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसमें उन्होंने पानी में मछली पालन व उसके बांस के पोल लगाकर मजबूत जाल बिछाया गया और फिर उसके ऊपर सब्जियों की बेल चढ़ा कर सब्जी उत्पादन कर आमदनी में बढ़ोतरी की गई। जिले में पार्टी की ओर से जिला संयोजक के रूप में जिला महामंत्री नीरज सिंह व सह संयोजक के रूप में जिला मंत्री मनोज मिश्रा मनु द्वारा दायित्वों का निर्वहन किया गया।
