वार्षिक क्रीड़ोत्सव के समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथि।
– एथलेटिक्स चैंपियन बनीं बीए तृतीय वर्ष की श्रीमती
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय के छत्तीसवें वार्षिक क्रीड़ोत्सव का भव्य समापन हुआ। राजकीय महाविद्यालय सैयां खैरागढ़ आगरा की प्राचार्य डॉ0 गुलशन सक्सेना मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बहुआ देहात के प्राचार्य डॉ0 रामकुमार, राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय बिंदकी की प्राचार्य प्रो0 सपना पाण्डेय उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ0 राजेश कुमार यादव ने की। बीए तृतीय वर्ष की श्रीमती को एथलेटिक्स चैम्पियन घोषित किया गया। इसके उपरान्त विभिन्न टीम गेम्स, एथलेटिक्स की विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि प्रो0 गुलशन सक्सेना ने कहा कि जिन छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की है वे आगे भी अपना प्रयास जारी रखंे। उन्होंने महाविद्यालय में की गई अपनी तीस वर्ष की सेवा के स्वर्णिम पलों को याद किया। विशिष्ट अतिथि डॉ0 रामकुमार ने छात्राआंे के कौशल की प्रशंसा की साथ ही इतिहास में नारी शिक्षा में विशिष्ट योगदान देने वाली कई समाज सुधारक महिलाओं का जिक्र किया। प्रो0 सपना पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने छात्राओं का आवाह्न किया कि वे अपने लक्ष्य को हमेशा नजर में रखें। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ0 राजेश कुमार यादव ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्रीड़ा तथा ऐसी ही अन्य पाठ्य सहगामी गतिविधियाँ छात्राआंे के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 शरद चन्द्र राय ने क्रीड़ा आख्या प्रस्तुत की। संचालन डॉ0 चारू मिश्रा ने किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now