कार्यक्रम में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
– छात्राओं से जैव विविधता को संरक्षित करने की अपील
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत विभाग एवं जंतु विज्ञान विभाग द्वारा क्रमशः पोस्टर प्रतियोगिता तथा जैव विविधता विषयक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ0 राजेश कुमार यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया।
प्राचार्य डाॅ0 यादव ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके प्रयास की सराहना की। डॉ0 चारू मिश्रा के नेतृत्व में संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के वर्ग में छात्रा सौम्या मौर्य, मरहम फातिमा एवं प्रियांशी देवी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही बीए तृतीय वर्ष एवं बीए तृतीय तथा द्वितीय वर्ष की संयुक्त पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रा रोशनी देवी ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय एवं श्वेता ने क्रमशः तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉक्टर चंद्रभूषण सिंह, डॉ राजकुमार एवं आनंदनाथ ने निभाई। वहीं डॉ अनुष्का छौंकर के नेतृत्व में जंतु विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सारा फातिमा, रिफत जहां एवं अनुराधा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जंतु विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉक्टर अनुष्का छौंकर ने जैव विविधता तथा पारिस्थितिकी तंत्र के अन्तः संबधो पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को जैव विविधता को संरक्षित करने की अपील की। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डाॅ0 रमेश सिंह, डॉ0 मधुलिका श्रीवास्तव एवं डॉ0 जिया तस्नीम रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 राजकुमार ने दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर शकुंतला, प्रोफेसर लक्ष्मीना भारती, प्रोफेसर प्रशांत द्विवेदी, डॉ शरद चन्द्र राय, डॉ बृजेश पाल सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now