निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते शिक्षक।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) का वार्षिक चुनाव अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। बुधवार कों जिला संरक्षक तरुण कुमार प्रधानाचार्य के अध्यक्षता में एवं प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, प्रदेश आय-व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष अटेवा राकेश सिंह की उपस्थित में संगठन की मजबूती एवं शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट का चुनाव सम्पन्न कराया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार (जनता इंटर कॉलेज, छिवलहा) को चुना गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम गौतम, पंकज, महामंत्री दिनेश कुमार सैनी, आय व्यय निरीक्षक राम बाबू मौर्य, आदि महत्वपूर्ण पदों पर योग्य एवं सक्रिय शिक्षकों का चयन किया गया। चुनाव पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसे उपस्थित शिक्षकों ने सराहा। कार्यक्रम में प्रयागराज से विशेष रूप से पहुंचे जिला मंत्री डीपी यादव एवं मंडलीय मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। प्रदेश संरक्षक डॉ हरि प्रकाश यादव ने अपने संबोधन में संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान एवं सेवा सुरक्षा के लिए संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर अमित कुमार, सत्येंद्र पटेल, सुरेंद्र सिंह यादव, दीपक यादव, दिवाकर यादव, दीपक सिंह, अर्पित सचान, हीरालाल वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, श्याम सुंदर गुप्ता, गोविंद पाल सुनील कुमार, विक्रम सिंह रामबाबू मौर्य, विपिन कुमार, राम दर्शन, नीलम गौतम, तरुण कुमार सिंह, विपिन गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि संगठन के प्रति शिक्षकों में गहरी आस्था एवं विश्वास है। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकता का माहौल देखने को मिला। अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा यह संकल्प लिया गया कि माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) को और अधिक सशक्त बनाते हुए शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now