CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम सड़वापर में बुधवार की शाम पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपनी 60 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। उधर पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सड़वापर गांव निवासी रामनारायण का अपनी पत्नी लल्ली देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसको लेकर क्रोध में आकर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को विच्छेदन हेतु भेज दिया। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि पति पड़ोसी के घर में खाना खाने चला गया था इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर पति ने घटना को अंजाम दे डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now