CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर सानी में मामूली विवाद के चलते 14 वर्षीय किशोर गांव के ही कुछ लोगो ने गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार रसूलपुर सानी गांव निवासी रामप्रसाद लोधी का पुत्र अंशू लोधी का शव गांव के समीप तालाब के किनारे से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद कर भेजा है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना के एक दिन पहले गांव के ही कमलेश का पुत्र अमन एवं पिता कमलेश पुत्र दर्शन व रिश्तेदार रातदत्त पुत्र विजयी झाडी रामपुर थाना मलवां ने उसके पुत्र बुलाकर गलादबाकर हत्या कर दी। घटना के बाबत जब जानकारी ली तो पिता ने बताया कि घटना से एक दिन पहले मामूली विवाद हो गया था। जिसकी खुन्नस को लेकर इन लोगो ने घटना को अंजाम दिया है। उधर पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुये एक को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now