CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। चांदपुर थाने के अमौली बरमपुर में गुरूवार की शाम गेस्ट हाउस कर्मचारी का फांसी पर लटका मिला शव मिला था। जिस पर पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने गेस्ट हाउस मालिक वेटर ठेकेदार सहित चार लोगो पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुये बताया कि इन्ही लोगो द्वारा उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटकाया गया है।
बताते चले कि चांदपुर थाना क्षेत्र के केवटरा भरसा गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर रामायण अमौली कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में काम करता था। जिसका शव गुरूवार की शाम फांसी पर लटका मिला। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के जीजा ने बताया कि गेस्ट हाउस मालिक सर्वेश अग्निहोत्री निवासी गुजैनी कानपुर वेटर ठेकेदार व गेस्ट हाउस के दो कर्मचारी पर मारने पीटने व मोबाइल चोरी का आरोप लगाने की घटना को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now