श्मशान घाट में परिजनों से मुलाकात करते कांग्रेसी।
– श्मशान घाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बिंदकी तहसील के ग्राम आलियाबाद निवासी शिक्षामित्र अखिलेश सविता द्वारा आत्महत्या कर लेने की जानकारी होते ही आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी के साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की एवं श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। मृतक के चाचा रामरूप व भाई भूपेश ने बताया कि एसआईआर कार्य में लगे मृतक अखिलेश की पुत्री का विवाह आगामी आठ मार्च को है जिसके कारण मृतक छुट्टी का आवेदन लेकर एसडीएम बिन्दकी से चार बार मुलाकात की परन्तु उसे छुट्टी की स्वीकृति नहीं दी गई। साथ ही कार्य पूर्ण करने को कहा गया जिससे मृतक मानसिक रूप से काफी परेशान था इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि कल एक लेखपाल उससे मिलने आया था जिसके जाने के बाद मृतक अखिलेश ने आत्महत्या कर ली। घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के उपरांत कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किए जाने के कारण मृतक को आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा अतः दोषितों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय साथ ही मृतक की पत्नी को मृतक के स्थान पर शिक्षामित्र की ही नौकरी दी जाए व मुआवजे की पूरी राशि अविलंब प्रदान की जाए ताकि परिवार का भरण पोषण सुचारू रूप से चल सके। इन सभी मांगों के साथ परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनकी मांगों को पूरी कराने हेतु हर समय साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा, उपाध्यक्ष शेख एजाज अहमद, पूर्व अध्यक्ष पप्पू पाल, एआईसीसी राजीव लोचन निषाद, प्रवक्ता ई देवी प्रकाश दुबे, राम नरेश महराज, ओम प्रकाश कोरी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now