तहसील परिसर में प्रदर्शन करते यादव महासभा के पदाधिकारी।
– अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। गुरुवार को यादव महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल ने कथित फिल्म यादव जी की लवस्टोरी के निर्माण पर आपत्ति जताते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि फिल्म के निर्माण और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में यादव महासभा के अध्यक्ष चैधरी राजेश यादव ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि यादव जी की लवस्टोरी नाम से एक फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें लड़की को यादव समाज (हिन्दू) से और लड़के को मुस्लिम धर्म से दर्शाया गया है। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि इस प्रकार की कहानी से समाज विशेष की भावनाएं आहत हो सकती हैं और प्रदेश के शांत माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश में उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत जाति आधारित सम्मेलनों और रैलियों पर रोक है। ऐसे में जाति और धर्म आधारित विषयों पर फिल्म निर्माण से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि किसी भी ऐसी फिल्म को अनुमति न दी जाए, जिससे किसी भी जाति या धर्म विशेष की भावनाएं आहत हों। ज्ञापन देने वालों में नरसिंह यादव, भूप यादव, वीर सिंह यादव, अंशू यादव, शुगर सिंह यादव, शिव सिंह यादव, प्रमोद यादव एडवोकेट, दिग्विजय सिंह एडवोकेट, अंकित यादव, समरजीत यादव, नागेंद्र यादव, राजन यादव, प्रकाश यादव, भीम सिंह यादव, पप्पू यादव और राज आकाश यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now