– घायल के पिता ने गांव के ही पांच पर लगाया आरोप
CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। हथगाम थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर मजरे सरांय साबा के समीप प्रयागराज जनपद से भीख मांगकर घर वापस आ रहे पिता पुत्र को गांव के ही कुछ लोगो रोक कर उनके पास रखे नगदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर पुत्र को लाठी डन्डा व धारदार हथियार से घायल करने के बाद 15 हजार रूपये छीनकर भाग खड़े गये। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार इस्लामनगर मजरे सरांयसाबा निवासी नज्जन अली का पुत्र मोहम्मद हासिम को गांव के ही महरूम फहीम, इकराम, बछन, मोबीन ने लाठी डन्डा व धारदार हथियार मारकर उसके पास रखे 15 हजार रूपये छीनकर भाग खड़े हुये। घायलावस्था में मो0 हासिम को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान घायल का पिता नज्जन अली ने आरोप लगाते हुये बताया कि वह प्रयागराज से भीख मांगकर अपने पुत्र के साथ घर आ रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचा तभी महरूम, फहीम, इकराम, बच्छन व मुकीम ने उन्हे रोंक लिया और रूपये छीनने लगे इसका विरोध किया तो उन लोगो ने उसके पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। पिता आरोप है कि हमलावर पहले से ही घात लगाये बैठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now