CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर कस्बा में शनिवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी अशफाक खान का पुत्र शारिक खान ने शनिवार की रात पत्नी से लड़ने के बाद कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई आरिफ ने बताया कि उसकी भाभी समरीन से आए दिन भाई का झगड़ा होता था। भाई शराब पीने का आदी भी था। जिससे आए दिन घर में कलह होती थी। मृतक अपने पीछे पुत्र हमदान व फरहान पुत्री को छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now