CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा, महिला जनसुनवाई, जागरूकता चैपाल व निरीक्षण आदि किया जाना है। महिला जनसुनवाई नौ अक्टूबर को ब्लॉक व तहसील स्तर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत पोषण पंचायत कार्यक्रम व दस अक्टूबर को पूर्वान्ह ग्यारह बजे सदस्या द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) जीटी रोड में महिला जनसुनवाई की जाएगी तत्पश्चात जागरूकता चैपाल, बालिका/महिला गृहों व आंगनबाड़ी केन्द्रों आदि का निरीक्षण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now