CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के फैजूल्लापुर रेलवे स्टेशन के नजदीक रेललाइन पार करते समय देर-शाम दो महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शवों चिथड़े उड़ गए। जबकि अन्य महिलाएँ रेल लाइन पार अपने अपने घर पहुँच चुकी थी। जैसे गाँव में मृतक परिवारों में मौत की खबर जानकारी मिलीं तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों के टुकड़े इकट्ठा करके पंचनामा किया।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी 41 वर्षीय शोभा देवी पत्नी राजभवन रैदास एवं 46 वर्षीय श्याम कली पत्नी स्व. अर्जुन पासवान समेत पांच महिलाएं रेलवे लाइन पार जंगल में लकडियां लेने गई थी। देश शाम जब महिलाएं रेलवे लाइन पार कर रहीं थी तभी दो महिलाएं कानपुर से प्रयागराज जा रहीं ट्रेन की चपेट में आ कर दोनों महिलाओं की मौत गई। घटना की सूचना लोको पायलट की सूचना पर ट्रैक मैन सजय सिंह और राम बरन पहुंचे। गांव के लोगों की मदद से रेलवे लाइन पर विखरे टुकड़े को इकट्ठा किया गया। फिर रेलवे लाइन शुरू हो पाई। मौत की खबर सुनते ही मृतक शोभा देवी के पति राजभवन, पुत्र शिवम, छोटू और दूसरे परिवार में मृतक श्याम कली के पति अर्जुन पासवान रेलवे विभाग में चर्तुथ श्रेणी में कर्मचारी थे। एक वर्ष पूर्व अर्जुन पासवान की ट्रेन चपेट में आकर मौत हुई थी। जिससे रेलवे विभाग ने मृतक अर्जुन पासवान की पत्नी श्याम कली की नौकरी एक माह बाद जोइनिंग होना बताया गया था। श्यामकली के तीन पुत्र है। छतपाल, अजय, लवकुश और एक पुत्री जिसकी शादी हो चुकी है। दोनों परिवारों में रो-रो कर बेहाल है। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह और हसवा चैकी इंचार्ज अरूण कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
