CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि कार्यालय परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 139 प्रतिभागी अभ्यर्थियों की कैरियर काउंसलिंग की गयी। शिविर में प्रतिभागी कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड ने 21, क्वेसकाॅर्प ने 15, प्राइम कनेक्ट सर्विसेज फतेहपुर ने 16, ब्लिकिंट ने पांच एवं एलीमेन्ट्स कन्सल्टेन्ट प्रा.लि. ने दस कुल 67 योग्य अभ्यर्थियों की 7000 से 16000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की।
कार्यक्रम जिला सेवायोजन अधिकारी के दिशा-निर्देशन में प्रभारी रोजगार मेला शशॉक पान्डेय, द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय से महेन्द्र कुमार यादव, हसमत अली, आशुतोष वर्मा, आशीष दीक्षित, चन्द्र किशोर, सुखनंदन सक्सेना, नीतू सिंह, संदीप, रामा देवी एवं ललित कुमार ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now