– एसडीएम ने अनुशासन बनाए रखने पर दिया जोर
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की 64 वीं स्थापना दिवस तहसील सभागार में मनाया गया। जिसमें सबसे पहले संस्थापक सदस्य स्व0 मुरारी लाल शर्मा की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एवं राजस्व कर्मी ने फूल चढ़ाए।
मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अभिनीत कुमार ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। इसके बाद तहसीलदार शैल कुमारी ने माल्यार्पण किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, विपिन यादव तहसील अध्यक्ष, कमल सिंह, अरुण चैधरी तहसील मंत्री, अपूर्व सिंह, प्रकांशु सिंह उपाध्यक्ष, नागेंद्र कुमार ने माल्यार्पण करते हुए संगठन के उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला। उपजिलाधिकारी ने संगठन के लिए अनुशासन के महत्व को प्रमुख बताया है। तहसीलदार ने टीम वर्क के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। जिला मंत्री रावेन्द्र कुमार संचालन करते हुए संघ के उद्देश्यों को बताया कि लेखपालों के कल्याण और हितों की रक्षा, सरकार और लेखपालों के बीच समन्वय, राजस्व और भूमि संबंधी कार्यों में सहायता, जनता को सहायता, किसानों के साथ सहयोग, कानून व्यवस्था में सहयोग करना है। साथ ही यह भी बताया कि आज के परिवेश में भूमि की कीमत बढ़ जाने के कारण लेखपाल की सेवा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इसके अलावा चंद्रभूषण तिवारी राजस्व निरीक्षक जिला मंत्री, राजाराम सिंह अमीन संघ के अध्यक्ष, सत्यप्रकाश, आदित्य, अनिल, प्रांजुल, हिमांशु, भवम सिंह, कुलदीप कुमार, दिलीप कुमार, अंकित, प्रेमचंद्र, राहुल, रोहित, विनय, मोहन लाल, अंतिम, सूर्यप्रकाश, वेद प्रकाश, प्रशांत, मिथुन, राममिलन, हरीश आदि सभी लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now