– लगातार सोशल मीडिया में ओवरलोडिंग की खबरें हो रही थी प्रसारित
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत संचालित संगोलीपुर मडैयन खदान में खनन अधिकारी देशराज पटेल, एसडीएम संयुक्त राजस्व टीम ने मंगलवार मोरंग खदान में सोशल मीडिया में चल रही खबरों को संज्ञान में लेकर मोरंग खदान क्षेत्र में छापेमारी की। बीते दिन खनन क्षेत्र से ओवरलोडिंग अवैध परिवहन की शिकायतें कई समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थीं। जिस खबर को संज्ञान लेकर खनन प्रभारी परिक्षेत्र प्रयागराज मंडल गौतम कुमार दिनकर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह व अपर जिला अधिकारी राजस्व अविनाश त्रिपाठी द्वारा तत्काल संज्ञान ले टीम बनाकर आवश्यक कार्यवाही एवं जांच पड़ताल के लिए निर्देशित किया गया। खनन अधिकारी एवं एसडीएम के साथ संयुक्त राजस्व टीम ने खंड क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने खंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे मीनिंग कांटा और खनन क्षेत्र की पैमाइश सीमांकन ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। पूर्व से खनन संचालकों को सूचना प्राप्त हो जाने के कारण तत्काल बदहाल व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने में कायम रहे। फिरहाल टीम ने खनन संचालकों को हिदायत देते हुए आठ ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही की खनन अधिकारी देशराज पटेल ने बताया कि किसी भी दशा में खनन क्षेत्र से ओवरलोड परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। आए दिन खागा तहसील में ही टास्क फोर्स एवं खनन की टीम अभियान चलती रहेगी। खनन क्षेत्र की जांच करके जिला अधिकारी एवं खनन प्रभारी मंडल आयुक्त को भेज दी जाएगी। खनन क्षेत्र में बड़ी कमियां प्राप्त हुई है जल्द ही कार्यवाही तय होगी। वहीं जिलाधिकारी रविंद्र सिंह एवं खनन प्रभारी मंडल आयुक्त ने बताया कि कहीं भी ओवरलोडिंग अवैध परिवहन या अवैध खनन किया जा रहा है तो तत्काल सूचित करें। कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक की कमानी टूटने से बड़ा हादसा टला
खागा, फतेहपुर। नगर के चैक में ओवरलोड ट्रक की कमानी टूटने से बड़ा हादसा टल गया। चैक चैराहे पर मंगलवार की रात्रि एक ओवर लोड ट्रक का अगली कमानी टूटने की वजह से चैक मे एक दुकान तक पहुंच गया। बता दें कि रात्रि होने के कारण एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने में कहीं न कहीं प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।
