– मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पखरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय विवाहिता ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज में पांच लाख रूपये मिलने का कारण हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया।
जानकारी के अनुसार पखरौली गांव निवासी कमल सिंह की पत्नी मीना देवी ने बुधवार की दोपहर घर के अन्दर फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में आई मृतका की मां सुनीता देवी ने सुसरालीजनों पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के तीन साल होने वाले इस बीच ससुरालीजनों ने पांच लाख रूपये धंधा करने के लिए मांगे लेकिन मायका पक्ष इस लायक नहीं था कि उनकी मांग पूरी करते। मां ने बताया कि दो बार ससुरालीजनों की मार से वह मायके आ गयी थी। तीसरी बार ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर उसकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।
