– पुलिस ने प्रेमी को पूंछतांछ के लिए हिरासत में लिया
– मृतका के परिजनों ने तीन पर हत्या का लगाया आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं मृतका के परिजनों ने उसके प्रेमी पत्नी व साले पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के रतनतारा गांव निवासी गया पाल की पुत्री श्वेता देवी डेढ माह से मलवां थाना क्षेत्र के अन्र्तगत कोढईया गांव के पास कॉस्मेस्टिक की दुकान खोली थी। एक सप्ताह पूर्व वह शहर के पक्का तालाब आकर रहने लगी थी और बीती शाम उसने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में आये मृतका के परिजन व अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि तुराबअली पुरवा मोहल्ला निवासी वरून उर्फ मोनू उसे पांच दिन पूर्व बहला फुंसलाकर अपने साथ ले आया था जबकि वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी संगीता देवी है। उन्होने बताया कि मोनू उसकी पत्नी संगीता व साला सर्वेश ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पाेट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। हलाकि सूत्रों द्वारा यह भी ज्ञात हो रहा है कि मृतका का वरून के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और उन्होने छुपछुपाकर कोर्ट मैरिज कर लिया था। जबकि परिजनों ने इस बात से इंकार करते हुये बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
