– मामा ने दामाद पर मढ़ा हत्या का आरोप

CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। धाता थाना क्षेत्र के ग्राम लिहाई में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका के मामा ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार लिहाई गांव निवासी योगेश रैदास की पत्नी मधु देवी ने गुरूवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के मामा महेश कुमार ने बताया कि उसकी भांजी को दामाद दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। तीन वर्ष पूर्व मधु के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसका क्लेम मिला था। उसने बताया कि पति उस पर दबाव डालता था कि क्लेम की रकम में हिस्सा लेकर आओ। उसने दामाद पर आरोप लगाया कि उसने ही भांजी की हत्या की है। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now