– ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवबंसपुर रारी में गुरूवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के चाचा ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को पूछताछ हेतु हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार शिवबंसपुर रारी गांव निवासी सुजीत कुमार की पत्नी आरती देवी ने गुरूवार की शाम संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के चाचा सुरेन्द्र कुमार निवासी महेवा घाट थाना जनपद कौशांबी ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी तीस नवंबर 2020 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में मोटरसाइकिल व पचास हजार रूपए की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर पति, ससुर व देवर ने मिलकर उसकी भतीजी को मारापीटा और हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now