– पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी
– पुलिस ने हुड़दंगियों से निपटने के लिए बनाई रणनीति
CIT NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। होली पर मौहाल बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों से निपटने के लिये पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। तय हुआ है कि दो दिन रंग वाली होली मनाए जाने के चलते तीन और चार मार्च को पुलिस मुस्तैद रहेगी। सड़क रोक कर डीजे पर नाच गाना नहीं होगा। यातायात नहीं रोका जाएगा। किसी भी मार्ग पर वाहनों से गुजरने वाले लोगों के साथ अभद्रता नहीं होनी चाहिए। मिश्रित आबादी क्षेत्र में एलआईयू को सक्रिय किया गया है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उन स्थानों को चिह्नित करें जहां पूर्व में झगड़े हुए हैं। लोगों को पाबंद किया जाए। यदि किसी ने सड़क पर डीजे बजा कर हुडदंग की तो पुलिस ऐसे लोगों की होली थाने में मनवाएगी।
एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि होली पर खून खराबा न हो। सड़क हादसों में किसी की जान नहीं जाए। रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए जगह-जगह पुलिस चेकिंग बैरियर लगाए गए हैं। ताकि नशे में वाहन दौड़ाने वालों को रोका जा सके। बाइक पर तीन और चार युवक तक चलते हैं। रोककर उनकी गाड़ी सीज की जा सके। यह सख्ती सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है। पिछले पांच साल में होली के दिन जिन स्थानों पर झगड़े हुए हैं वहां पुलिस विशेष निगरानी कर रही है। थाना पुलिस सहित एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी ड्यूटी में रहेंगे। डायल-112 की गाड़ियों के साथ छह क्यूआरटी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हमराह के रुप में भी अलग से क्यूआरटी रहेंगी।
होली पर इन बातों का रखें ध्यान
– होली प्रेम का त्योहार है, जबरन किसी को रंग नहीं लगाएं।
– नशे की हालत में बाइक कार न चलाएं, हेलमेट का प्रयोग करें।
– सड़क से गुजर रहे लोगों से अभद्रता न करें।
– छतों से गुब्बारे नहीं मारें, इस वजह से भी हादसा हो जाता है।
– गुलाल का टीका लगाएं, हर्बल रंगों से होली खेलें।
– ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से न उलझें।
– पुलिस कर्मियों पर भी जबरन रंग न डालें।
