CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर मलवां थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पुल पर सोमवार रात को अनियंत्रित तेज रफ्तार कार और बाइक में सीधे भिड़ंत हो गई। बाइक सवार गंभीर घायल जीजा और साला की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख कानपुर के लाला लाजपतराय राय हास्पिटल को रिफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार कानपुर शहर के थाना किदवई नगर क्षेत्र के मोहल्ला जूही कालोनी निवासी साबिर (35) पुत्र राजू उनकी पत्नी हुस्ना (30) और साला महफूज (17) पुत्र मोहम्मद फतेहपुर के पीरनपुर में शादी समारोह में आये थे। वें बाइक से वापस कानपुर जा रहे थे तभी मलवां ओवरब्रिज पुल में हादसे का शिकार हो गए। कार और बाइक की सीधी भिड़ंत में साबिर उसके साला महफूज की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल हुस्ना को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल को रिफर किया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दो की मौत होने की पुष्टि की है। दुर्घटना की जानकारी शादी समारोह के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया, अस्पताल में लोग एकत्र होने लगे। पुलिस ने मृतक परिजनों को जानकारी देते हुए वाहन की तलाश शुरू कर दिया है।
