सपा नेता के आवास पर रोजा इफ्तार में शामिल विभिन्न समुदाय के लोग।
– रोजदारों ने इफ्तार कर मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआएं
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। रमजानुल मुबारक के मुकद्दस मौके पर जगह-जगह रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन लगातार चल रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता वसीम अंसारी के आवास पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। उनके रोजा इफ्तार में आपसी समरसता दिखाई दी।
रोजा इफ्तार पार्टी में समाजवादी पार्टी की बांदा सांसद कृष्णा पटेल के अलावा प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट के अलावा अन्य नेताओं व रोजदारों ने शिरकत की। पिछड़ा वर्ग समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष लकी अंसारी ने आए हुए अतिथियों व रोजदारों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। निर्धारित समय पर रोजदारों ने इफ्तार किया तत्पश्चात मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे की दुआएं की गई। रोजा इफ्तार पार्टी में आपसी सद्भाव व समरसता दिखाई दी। जिसकी चर्चाएं होती रहीं। आयोजक वसीम अंसारी एडवोकेट ने कहा कि मुस्लिम समाज में रमजान माह बेहद मुकद्दस महीना है। इस माह मुस्लिम समाज के लोग तीस दिन रोजा रखकर अल्लाह तआला की इबादत करके बुराईयों से दूर रहते हैं। रमजान माह हमें सब्र व गरीबों की मदद करने की सीख देता है। इसलिए सभी लोग ज्यादा से ज्यादा गरीबों की मदद करें। इस मौके पर जहानाबाद के पूर्व चेयरमैन अनवारूल हक, नफीस उद्दीन, रमेश पटेल, राजेन्द्र त्रिवेदी, कमरूद्दीन, शाहजहां, नरोत्तम सिंह, दानिश राईन, चैधरी मंजर यार, वजाहत हुसैन, आरिफ अंसारी, मो0 नूर, राजा सलमान, चैधरी मोईन राईन, कैसर अब्बास, सैफी, एहसान राईन, राहत भी मौजूद रहे।
