कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।
– नमस्ते फतेहपुर स्वर्णिम भविष्य सम्मेलन का हुआ आयोजन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मौर्य बंधुत्व क्लब भारत के तत्वाधान में नमस्ते फतेहपुर स्वर्णिम भविष्य सम्मेलन का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज की उन्नति शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से होती है किंतु इन सभी में सबसे पहले शैक्षिक उन्नति आवश्यक है इसलिए समाज में शिक्षा की बहुत आवश्यकता है खासकर महिला शिक्षा की ओर सभी को ध्यान देने की जरूरत है।
जेएन मौर्य स्टैंडिंग काउंसिल हाईकोर्ट इलाहाबाद ने कहा कि युवाओं को उच्च शिक्षा के बाद वकालत पेशे में भी आना चाहिए। यहां भी समाज का प्रतिनिधित्व कम है। वकालत पेशा भी हमें समाज में अन्याय के खिलाफ लड़ने का जज्बा देता है। वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर परमात्मा मौर्य ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। युवा पीढ़ी के बच्चे-बच्चियों के लिए पैरामेडिकल में भी बहुत क्षेत्र है वहां जाना चाहिए। अध्यक्ष को-ऑपरेटिव इलाहाबाद शिवमोहन मौर्य ने कहा कि मैं राजनीति करता हूं सभी युवाओं का आवाहन करता हूं की राजनीति में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें क्योंकि राजनीति से ही सब कुछ प्रबंधित होता है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद राजकुमार मौर्य ने नमस्ते फतेहपुर कार्यक्रम में विभिन्न जनपद से आए हुए विद्वत जनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक हुसैनगंज ऊषा मौर्य ने समाज के लोगों को पुनः आवाहन किया कि हम सब अखंड भारत के निर्माता चंद्रगुप्त मौर्य के वंशज हैं। हमें पुनः समाज के गौरव को उसी ऊंचाई तक ले जाना है। मौर्य बंधुत्व क्लब के अध्यक्ष इं. रामअचल मौर्य ने कहा कि संगठन सामाजिक समरसता व राष्ट्र निर्माण हेतु इस तरह का आयोजन विभिन्न जनपदों में करता रहता है। नमस्ते फतेहपुर कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य धारा के माध्यम से ख्यातिलब्ध कवियों ने सम्राट अशोक के गीत गए व अपने कविता पाठ से समाज को जागरूक करने का काम किया। स्वाति कुशवाहा, रंजीता कुशवाहा ,विवेक कुशवाहा( राजस्थान) घनश्याम मौर्य गोंडा निलेश निडर आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। संचालन राजीव रतन ने किया। अध्यक्षता बाबू सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में शिव विलास मौर्य, शिव प्रताप मौर्य, रवेंद्र वीरेंद्र मौर्य, मुकेश मौर्य, विजय मौर्य, शिवधेश मौर्य, बबलू मौर्य, सूरजदीन मौर्य, अजय पाल मौर्य, फूल सिंह मौर्य, राजेन्द्र मौर्य, राम नारायण मौर्य, अखिलेश मौर्य, होरी लाल मौर्य, उमेश मौर्य, अशोक मौर्य भी मौजूद रहे।
