– गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति के तत्वाधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जी की जयंती सप्ताह के तहत जन्मोत्सव मनाया गया। सम्राट अशोक मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी समाज के लोग सम्मिलित रहे तत्पश्चात मोर कुशवाहा उत्थान समिति भवन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने सम्राट अशोक महान जी के बताए गए मानवतावादी कल्याणकारी मार्ग को अपने जीवन में अपनाने का अनुरोध किया। नगर पालिका के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने अपने अंदर के अंधकार को मिटाकर उजागर की ओर जाने की बात कही। संघ में रहकर एक दूसरे के साथ मानवता का व्यवहार करने की प्रेरणा दी। हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य ने सम्राट अशोक के बताए गए मार्ग पर चलने की सलाह दी। जिससे शांति एवं एकता स्थापित की जा सके। भाजपा की महामंत्री सुशीला मौर्य ने बुद्ध के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाने की निवेदन किया। लाल देवेंद्र ने कहा कि आडंबर को छोड़कर सतमार्ग पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम में लाल देवेंद्र सिंह पटेल, शत्रुघ्न लाल, जियालाल, वासुदेव पासी, फूल सिंह, सुरेश मौर्य, शिव प्रताप, सूरजदीन मौर्य, रविंद्र मौर्य, लालचंद मौर्य, बबलू मौर्य, राहुल मौर्य, अजय सिंह मौर्य, अंशु मौर्य यूट्यूब वाले बाबा के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
