– पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर मजरे सनगांव गांव में स्थगनादेश के बावजूद दबंगों द्वारा भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।
पहाड़ीपुर मजरे सनगांव निवासी फजलुर रहमान पुत्र खलीलुर रहमान ने दी गई तहरीर में बताया कि जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट के यहां एक वाद विचाराधीन है। गाटा संख्या 123/0.4168, 125/0.2040, 126/0.2820, 113/0.0991, 117/0.1987, 120/0.0360, 122/0.0050, 124/0.0705 हे0 है। जिसका स्थगनादेश जिला मजिस्ट्रेट के यहां से प्राप्त है। इसके बावजूद गांव का शादाब पुत्र कल्लू जबरन गाटा संख्या 117/0.1987 हे0 में नींव खोदकर निर्माण करवा रहा है। मना करने पर झगड़ा फसाद पर अमादा हो जाता है। गाली-गलौज कर जान-माल की धमकी देता है। पीड़ित ने कोतवाल से मांग किया कि जबरन किए जा रहे नवनिर्माण को अविलम्ब रोकते हुए कार्रवाई की जाए।
