रथ पर सवार भाजपा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव व उत्साहित कार्यकर्ता।
– प्रत्येक गरीब तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने का होगा प्रयास
– नवमनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष का जिले की सीमा से लेकर कार्यालय तक हुआ स्वागत
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय जनता पार्टी के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का शुक्रवार को जनपद में ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया गया। जनपद सीमा छिवली नदी से लेकर शहर सीमा नऊवाबाग के अलावा अन्य मार्गों पर महिला-पुरुष कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग, युवा साथी और आम जनता ने आतिशबाजी के साथ पुष्पवर्षा की। वाहनों के काफिले के साथ जिलाध्यक्ष का जुलूस शहर में प्रवेश करते ही पूरा शहर केसरिया रंग में रंग गया। स्वागत जुलूस जिस-जिस मार्ग से निकला चैराहों पर पड़ने वाले महापुरूषों की प्रतिमाओं पर जिलाध्यक्ष समेत भाजपाईयों ने माल्यार्पण कर नमन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए विभिन्न मोहल्लों, चैराहों और बाजारों में स्वागत मंच बनाए गए थे। जहां ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों से पूरा वातावरण गुंजाएमान हो रहा था। स्वागत जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचा। जहां महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी का यह अपार स्नेह व उत्साह देखकर मन गदगद हो गया। यह स्वागत मेरा नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व व उनकी नीतियों का स्वागत है। जिले की जनता ने हमेशा भाजपा पर अटूट विश्वास जताया है। आगामी 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हम सब मिलकर फतेहपुर को नंबर वन जिला बनाएंगे। हर बूथ पर जीत, हर कार्यकर्ता को सम्मान और हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा संकल्प है। आपका यह जोश और उत्साह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर विधायक खागा कृष्णा पासवान, अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित, मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेई, रमाकांत त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, मनोज मिश्रा अन्नू, ज्योति प्रवीण, पूनम श्रीवास्तव, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, स्वरूप राज सिंह जूली, बच्चा तिवारी, अमित शिवहरे, शिवाकांत शिवहरे, अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव उर्फ धीरू, अंकित शिवहरे, आनन्द सिंह, संजय पांडेय, ओम मिश्रा, आरबी सिंह, बुद्धराज सिंह, अंबुज गुप्ता, सोमेश, मनोज गुप्ता, राजू साहू, प्रवीण सिंह, कुलदीप भदौरिया, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, विजय लक्ष्मी साहू, अपर्णा सिंह गौतम, गोविंद गुप्ता, वैभव द्विवेदी, महेंद्र मौर्य, आदित्य दुबे, आशीष गुप्ता, राजन सिंह, मोईन खान, आसिफ खान, कामता सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, अरूण कुमार गुप्ता समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now