CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थाना सुल्तानपुर घोष में तैनात उप निरीक्षक इबरार खान का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही सुल्तानपुर घोष प्रभारी तेज बहादुर सिंह सहित पूरे स्टाफ में शोक छा गया। श्री खान अभी कुछ महीने पहले ही सुल्तानपुर घोष थाने में सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यभार संभाले थे। सुल्तानपुर घोष में उनकी तैनाती 24 नवंबर 2024 को हुई थी। वे दो नंबर हल्का देख रहे थे। खान उसिया दिलदारनगर थाना एवं जिला गाजीपुर के रहने वाले थे। सब इंस्पेक्टर श्री खान अपने आवास प्रयागराज छुट्टी गए थे, जहां हार्ट अटैक पड़ जाने से उनका निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही शोक की लहर दौड़ गई। मालूम हो कि सब इंस्पेक्टर के रूप में इबरार खान काफी विनम्र स्वभाव के थे। स्टाफ की ओर से उन्हें भरपूर सम्मान मिलता था। फरियादियों की मदद करने में अग्रणी थे। निधन की खबर लगते ही सुल्तानपुर घोष थाने का स्टाफ स्तब्ध रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now