बैठक में भाग लेते हिंदू महासभा के पदाधिकारी।
– हिंदू महासभा ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को बांटी जिम्मेदारी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं के साथ-साथ संगठन मजबूती व संगठन द्वारा आयोजित आगामी 13 व 14 मार्च को होने वाले श्री रघुवर की लीला धनुष यज्ञ आयोजन हेतु सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी गई।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि रामलीला की आयोजन हेतु घर-घर आमंत्रण पत्र पहुंचाये जा रहे हैं। 13 मार्च को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम तथा शेषा अवतार लक्ष्मण जी की शोभायात्रा श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर चौराहा से तांबेश्वर मंदिर जाएगी। भगवान श्री राम जी के द्वारा मंदिर में जलाभिषेक करके स्तुति की जाएगी। भगवान श्री राम और लक्ष्मण बग्गी में सवार होकर तांबेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। 14 मार्च को जनपद के वरिष्ठ रामलीला अभिनेताओं तथा वरिष्ठजनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के पश्चात लीला प्रारंभ होगी। बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी रामआसरे आर्य, गोरे तिवारी, शिवाकांत तिवारी संतोष नेता, राज शर्मा, धनंजय पांडेय, ओमप्रकाश मौर्य, करण सिंह पटेल, रंजना सिंह, नीलम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now