CITY NEWS FATEHPUR
– प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
– संस्कृति विभाग ने जिला पर्यटन व संस्कृति परिषद को उपलब्ध कराई धनराशि
फतेहपुर(CNF)। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने बताया कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। जो विकसित भारत की व्यापक थीम के साथ मनाया जायेगा। यह थीम भारत को वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में रूपान्तरित करने की परिकल्पना करती है, जो बहुआयामी प्रगति की यात्रा को दर्शाती है।
विशेष पखवाड़ा में जनपद में उत्साह एवं व्यापक जन सहभागिता के साथ चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य कलाकारों, कला विधार्थियों एवं कला प्रेमियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि वे कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर एवं डिजिटल भारत की परिकल्पना और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व को प्रदर्शित कर सकें। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों द्वारा विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं डिजिटल भारत की संकल्पना की रचनात्मवा ढंग से प्रस्तुत किया जायेगा। पखवाड़ा का शुभारंभ 17 सितंबर को होगा। चित्रकला प्रतियोगिताएं तीन वर्गाे जूनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) एवं सीनियर वर्ग (स्नातक एवं पसरनाहक) एवं सामान्य वर्ग में आयोजित की जायेगी। सामान्य वर्ग की प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग का चित्रकार व कलाप्रेगी प्रतिभाग कर सकता है। तीनों वर्ग की प्रतियोगिताओं हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक नोडल अधिकारी होगें। सीनियर वर्ग हेतु जनपद स्थित राजकीय महाविद्यालय का नामित प्राध्यापक सह-नोडल अधिकारी होगा। जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं अनिवार्य रूप से 17 से 30 सितंबर के मध्य करा ली जायें। जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में अनिवार्य रूप से जनपद में संचालित सम्बन्धित पर्ग के समस्त शिक्षण संस्थानों की प्रतिभागिता सुनिशित की जाये। तीनों वर्ग की प्रतियोगिताएं किसी एक ही दिवस में अथवा पृथक-पृथक दिवस में आयोजित की जा सकती है। जिनका निर्धारण जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जिलाधिकारी के अनुमोदन से किया जायेगा। यदि प्रतिभागियों की संख्या अधिक हो तो शिक्षण संस्थानों में यह प्रतियोगिता विकास खण्ड व तहसील स्तर पर पृथक पृथक दिवस में आयोजित की जा सकती है, प्रतियोगिताओं में सृजित पेंटिग्स में से प्रत्येक वर्ग की उत्कृए तीन पेंटिग्स (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु) का चयन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा। चयन समिति के सदस्य जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नाभित न्यूनतम तीन कला अध्यापक (आर्ट टीचर) होगे। दो अक्टूबर को जनपद स्तर पर आयोजित गांधी जयंती कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। तीनो वर्गों में पृथक-पृथवा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप क्रमशः रूपया 51000 रूपए, 21000 रूपए एवं 11000 रूपए की पुरस्कार राशि के साथ-साथ फ्रेम किये गये प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये आयेंगे। प्रतियोगिता हेतु किसी आर्ट कॉलेज, फाइन आट्र्स विभाग, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, जीआईसी, जीजीआईसी या सरकारी प्रमुख संस्थान को जनपद में नोडल बनाया जाएगा।
