हाथ में डण्डा लेकर ललकारती महिला।
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। बीते शुक्रवार की शाम चुनावी रंजिश के चलते पूर्व वर्तमान प्रधान के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी डंडे चलने लगे। बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के समर्थकों ने जमकर लाठी डंडे चलाएं जिससे दोनों पक्षों के पुरुष व महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको सीएससी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाने के बरार मजरे दरियापुर व रोशनपुर गांव के पूर्व प्रधान वर्तमान प्रधान के बीच चुनावी रंजिश के चलते विवाद था। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पूर्व व वर्तमान प्रधान के बीच लड़ाई लाठी डंडों में बदल गई। जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान राम प्रसाद निषाद कोट गांव जा रहे थे। तभी रोशनपुर मोड़ पर वर्तमान प्रधान लोकनाथ पाल अपना घर बनवा रहे थे। किसी बात पर बहस हो गई। जिससे मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाओं के सिर फट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
