CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF) | मलवा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरसम में महादेव ट्रेडर्स के संचालक धनंजय सिंह के माध्यम से ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की आपूर्ति सामग्री का भुगतान न किए जाने से कई बार धनंजय सिंह ने जिला प्रशासन से शिकायत किया। इस पर कई बार जांच भी हुई। वही धनंजय सिंह ने बताया की 18 दिसंबर को की गई जांच में 28 बिंदु के स्थान पर केवल 6 बिंदुओं में जांच की गई 22 बिंदु निराधार कहकर छोड़ दिया गया।जिस पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया की जांच एक पक्ष की की जा रही है। शिकायतकर्ता धनंजय सिंह ने बताया की महादेव ट्रेडर्स ने जब काम कराया है तो दूसरी फर्म के नाम पर कैसे पैसा निकल गया। इसकी जांच होनी चाहिए और उसका भुगतान होना चाहिए। उसने कहा कि उसका किसी भी व्यक्ति विशेष से कुछ लेना देना नहीं है बस उसके कराए गए कार्यों का भुगतान उसे दे दिया जाए बस वह यही मांग करता है। अब देखने वाली बात यह होगी की जांच कमेटी अपनी जांच में क्या निर्णय लेते हैं और कब तक महादेव ट्रेडर्स के द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान किया जाये।
