CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सुक्खा का पुरवा मजरे कसेरूवा में शुक्रवार की रात 35 वर्षीय अविवाहित युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार सुक्खा का पुरवा मजरे कसेरूवा गांव निवासी स्व0 रामराज के पुत्र विमल कुमार ने रात घर में उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के सभी लोग गहरी नींद सो रहे थे। सुबह जब परिजनों की नींद खुली और कमरे में विमल का फांसी पर लटका शव देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक शराबी था।हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सुक्खा का पुरवा मजरे कसेरूवा में शुक्रवार की रात 35 वर्षीय अविवाहित युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार सुक्खा का पुरवा मजरे कसेरूवा गांव निवासी स्व0 रामराज के पुत्र विमल कुमार ने रात घर में उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के सभी लोग गहरी नींद सो रहे थे। सुबह जब परिजनों की नींद खुली और कमरे में विमल का फांसी पर लटका शव देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक शराबी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now